कोरोना के नए मामलों में कमी आई, लेकिन दैनिक मौतों ने रिकॉर्ड बनाया, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के नए मामलों में कमी आई, लेकिन दैनिक मौतों ने रिकॉर्ड बनाया, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन अब फिलहाल मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है। पर आज दैनिक मौतों ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,48,421 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4205 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,55,338 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 83.04 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 15.87 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 17.56 फीसदी हो गया है। 11 मई को 19,83,804 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 30,61,81,594 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 17,52,35,991 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोना दैनिक मामले अभी 3 लाख से ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों यह संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई थी। रोजाना के मामला में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार लगातार तीसरा दिन है जब इसमें कमी देखी गई है। सोमवार को जहां 3,29,942 मामले दर्ज किए गए थे तो रविवार को यह संख्या 3,66,161 थी। जबकि शनिवार को 4,03,738 मामले सामने आए थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

195102

1118933

8899

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

199

6149

78

अरुणाचल प्रदेश

1924

18583

68

असम

40611

261980

1838

बिहार

102100

507041

3429

चंडीगढ़

8625

42647

585

छत्तीसगढ़

121836

740283

10941

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1103

7914

4

दिल्ली

83809

1244880

20010

गोवा

32836

90134

1804

गुजरात 

131832

563133

8629

हरियाणा

108997

525345

5910

हिमाचल प्रदेश 

36232

102525

2002

जम्मू एंड कश्मीर 

50701

171350

2847

झारखंड

54533

238277

4085

कर्नाटक

587472

1405869

19852

केरल

424309

1537138

5958

लद्दाख

1452

13955

157

लक्षद्वीप

992

2980

10

मध्य प्रदेश 

111366

573271

6595

महाराष्ट्र 

561347

4541391

77191

मणिपुर

4981

30880

509

मेघालय

3297

17040

242

मिजोरम

2010

6002

23

नागालैंड

3081

13315

156

ओडिशा

87318

465133

2215

पुडुचेरी

14829

59177

1018

पंजाब

76856

371494

10918

राजस्थान

205730

577550

5994

सिक्किम

2739

7249

177

तमिलनाडु

162181

1260150

16178

तेलांगना

60136

444049

2803

त्रिपुरा

3333

34819

422

उत्तराखंड

76500

176420

4014

उत्तर प्रदेश 

216057

1313112

16043

वेस्ट बंगाल

1277673

892474

12593

भारत में कुल मामले

3704099

19382642

254197


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।